Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ को मिल सकती है कप्तानी

ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार ताज़ा स्कैन में यह सामने आया है कि 32 वर्षीय कमिंस की चोट में सुधार तो हुआ है, लेकिन वह गेंदबाजी शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं।

08 Oct 2025

एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ को मिल सकती है कप्तानी

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम को एशेज सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस के सीरीज से बाहर रहने की संभावना है। कमिंस की कमर की स्ट्रेस इंजरी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है, जिसके चलते वे न केवल शुरुआती मैच, बल्कि संभवतः पूरी सीरीज़ से भी बाहर रह सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार ताज़ा स्कैन में यह सामने आया है कि 32 वर्षीय कमिंस की चोट में सुधार तो हुआ है, लेकिन वह गेंदबाजी शुरू करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू होने वाली एशेज सीरीज़ के शुरुआती मैचों में उनकी अनुपस्थिति तय मानी जा रही है।

कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी जा सकती है। कमिंस ने आखिरी बार जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ में नहीं खेले और भारत के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज़ से भी बाहर रहेंगे। उनकी जगह तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है, जो मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के साथ तीसरे पेसर के रूप में खेल सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया 2018 से एशेज की ट्रॉफी अपने पास रखे हुए है, जबकि इंग्लैंड को 2011 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई ज़मीन पर कोई टेस्ट जीत नहीं मिली है। इस बार इंग्लैंड की नज़र सूखे को खत्म कर जीत दर्ज करने पर होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ को मिल
ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार ताज़ा स्कैन में यह सामने आया है कि 32 वर्षीय कमिंस की चोट में सुधार तो हुआ है, लेकिन वह गेंदबाजी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News